-
स्टेज से उतर गया दूल्हा, शादी से किया मना, घंटों की पंचायत के बाद लिए सात फेरे
लड़की को लेकर किसी ने दूल्हे के भर दिए थे कान देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बेचैन कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धूमधाम से लड़की के घर बरात लेकर पहुंचे बरातियों का अच्छा से आवभगत किया गया।
जश्न और गाजे-बाजे के बीच द्वारपूजा की रस्म पूरी की गई। इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। लड़की का इंतजार हो रहा था, इसी बीच अचानक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के इनकार के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
स्टेज से दूल्हे के उतरने के बाद पहले लोगों ने समझाने का प्रयास किया, बाद में मामले की जानकारी भटनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में आधी रात तक चली पंचायत के बाद दूल्हा सात फेरे लेने को तैयार हुआ, जिसके बाद सब कुछ सामान्य हुआ और सभी रस्में पूरी की गईं।
ड़ोसी प्रांत बिहार के कटया से भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई। द्वारपूजा के बाद स्टेज पर जयमाल के लिए दूल्हे को ले जाया गया, इस बीच लड़की को लेकर किसी ने दूल्हे से कुछ कह दिया, जिसके बाद दूल्हा स्टेज से उतर गया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!