-
200 करोड़ का बंगला, कई विला और 14 करोड़ की गाड़ी के मालिक हैं शाहरुख खान
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया के रईस सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपने काम की बदौलत ना सिर्फ शोहरत बल्कि जमकर दौलत भी कमाई है। शाहरुख खान का मुंबई में आलीशान सी-फेसिंग बंगला ‘मन्नत’ है, जिसमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। घर की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह कई महंगी चीजों के मालिक हैं, जिनकी कीमत सुनकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा।
शाहरुख का अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम ‘रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट’ है। इसकी शुरुआत शाहरुख ने पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर साल 2002 में किया था। इस प्रोडक्शन हाउस का एनुअल टर्नओवर 500 करोड़ रुपये है। सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में शाहरुख खान का विला है। ये विला 183 करोड़ रुपये का है।
शाहरुख की सबसे महंगी प्रॉपर्टी की लिस्ट में ये विला शामिल है। वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ लंदन के इस विला में टाइम स्पेंड करने के लिए जाते रहते हैं। दुबई में भी शाहरुख का एक और विला है, जिसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इस विला का नाम ‘जन्नत’ है। ये विला 100 करोड़ रुपये का है। दुबई बेस्ड प्रॉपर्टी डेवलपर नखील ने शाहरुख को साल 2007 में गिफ्ट के तौर पर ये विला दिया था।
शाहरुख अभिनेता के अलावा एक सक्सेसफुल बिजनेमैन भी हैं। उनकी अपनी एक आईपीएल टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ है जिसकी को-ऑनर जूही चावला हैं। इस टीम में शाहरुख की 55 फीसदी हिस्सेदारी है। इस आईपीएल टीम की ब्रैंड वैल्यू लगभग 718 करोड़ रुपये है। किंग खान लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास एक से एक लग्जरी कारों का कलेक्शन हैं। शाहरुख खान ब्युगाटी वेरॉन के मालिक हैं, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है। शाहरुख के पास फैंटम रोल्स रॉयस फैंटम ड्रापहेड कूपे है, जो 7 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा शाहरूख के पास कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, बेंटली कॉन्टिनेंटल जीटी और एक लग्जरी वैनिटी वैन भी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!