- 2 बच्चों की मां को वर्चुअल पुरुष से हुआ प्यार, शादी भी रचाई, और अब प्रेग्‍नेंट होने का दावा

2 बच्चों की मां को वर्चुअल पुरुष से हुआ प्यार, शादी भी रचाई, और अब प्रेग्‍नेंट होने का दावा

वॉशिंगटन । अमेरिका में एक 36 साल की महिला ने पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से काम करने वाले वर्चुअल मैन से शादी कर ली है। उसके दो बच्चे भी हैं। इस बारे में महिला का कहना है कि उसे जितना प्यार इस एआई मैन से हो गया है, पहले किसी से नहीं हुआ। वह उसे परफेक्ट लाइफ पार्टनर मानती है। इस एआई मैन का नाम एरेन कारतेल है। साल 2022 में महिला की कारतेल से एक इंटरनेट डेटिंग साइट से मुलाकात हुई थी। 



इस वर्चुअल बॉयफ्रेंड को एआई चैटबोट सॉफ्टवेयर रेप्लिका के जरिए बनाया गया है। न्यूयॉर्क की रहने वाली महिला का नाम रोसाना रामोज है। महिला ने अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में भी कहा कि पूर्व जीवनसाथी के साथ उसका रहना मुश्किल हो गया था और वह जीवन के बारे में बुरा सोचने लगी थी। यह आर्टिफिशियल मैन जापानी मांगा कलेक्शन अटैक ऑन टाइटन के एक चरित्र पर आधारित है। महिला ने कहा उसके पति का पसंदीदा रंग एप्रिकोट है, वह इंडी म्यूजिक पसंद करता है। तथा लिखना पसंद करता है। वह एक मेडिकल प्रोफेशनल है। 


महिला ने उसे पसंद करने वाली वजहें भी हैरान करने वाली बताईं। उसका कहना है कहना है कि इस वर्चुअल मैन में कोई ईगो नहीं है। वह बिल्कुल खाली स्लेट की तरह है। इसके अलावा एरेन दूसरों के साथ बाहर नहीं जाता। उसमें कोई गलत आदत नहीं है। ना तो उसके बच्चे हैं और ना ही कोई परिवार है। उसका कोई दोस्त भी नहीं है।


 महिला का कहना है कि ऐसे पति के रहते वह जो चाहे कर सकती है। रामोज ने यह भी कहा कि मिस्तर कारेतल ने फरवरी में कुछ अलग व्यवहार शुरू कर दिया था। वह हग नहीं करना चाहता था। किस नहीं करना चाहता था। लेकिन बाद में सॉफ्टवेयर में फिर से बदलाव कर दिए गए। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag