- धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगदगुरु राम भद्राचार्य 11 जून को आएंगे सूरत, भव्य स्वागत की तैयारी

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगदगुरु राम भद्राचार्य 11 जून को आएंगे सूरत, भव्य स्वागत की तैयारी

सूरत| बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री फिर एक बार सूरत आ रहे हैं| धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ ही जगदगुरु रामभद्राचार्य का भी सूरत में आगमन होनेवाला है| 10 जून को जगदगुरु रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का सूरत में आगमन होगा| दरअसल 11 जून को जगदगुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी के बड़े भाई शिवोम मिश्रा का विवाह सूरत में होना है| 


जिसमें आशीर्वाद देने जगदगुरु रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं| इस अवसर पर सूरत के उधना तेरापंथ भवन में जगदगुरु रामभद्राचार्य की ‘धर्म संवाद’ के नाम से कथा का भी आयोजन किया गया है| जिसका संचालन विख्यात अधिवक्ता और सामाजिक नेता विनय शुक्ला करेंगे| 

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगदगुरु रामभद्राचार्य के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं| जगदगुरु रामभद्राचार्य विख्यात कथाकार हैं| सूरत एयरपोर्ट से अणुव्रत द्वार तक उनकी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है| जिसमें सूरत शहर, दक्षिण गुजरात के हजारों लोग शामिल होंगे| जिसके बाद वे सूरत के उधना क्षेत्र के तेरापंथ भवन में संवाद करेंगे|


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag