-
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के गले से चोरो ने सोने की चेन उड़ाई
भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में अज्ञात बदमाशो ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष व पूर्व पर्षद को अपना निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन उड़ा ली। वारदात के समय वह कलश यात्रा में शामिल होने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी संतोष कंसाना पति जीतेन्द्र (48) महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं,
और वार्ड 29 से पूर्व पार्षद रहीं हैं। वर्तमान में उनका बेटा देवांशू कंसाना इस वार्ड से पार्षद है। संतोष कंसाना ने अपनी शिकायत में पुलिस को कि बीती शाम वह माता मंदिर से नर्मदा मंदिर तुलसी नगर के बीच निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थी। उन्हें आंशका है कि जब वह कलश यात्रा में पैदल चल रहीं थी,
यह भी जानिये .............................
- मक्का की पांच, उड़द की पांच, अरहर की तीन और कुटकी की चार किस्में करेंगी किसानों को मालामाल
उसी दौरान श्रृद्धालूओं की भीड़ में शामिल किसी अज्ञात बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन चुरा ली। चोरी गई चैन की कीमत 85 हजार रूपए बताई गई है। अज्ञात चोर के कारनामें की जानकारी उन्हें काफी देर बाद लगी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर जॉच शुरु कर दी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!