-
कमलनाथ का सीएम पर पलटवार बोले- झूठे नारियल फोडऩा और झूठ की मशीन को डबल स्पीड पर चलना हमारा काम नहीं
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार कर कहा कि झूठे नारियल फोडना और झूठ की मशीन को डबल स्पीड पर चलाना हमारा काम नहीं है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, पूरा प्रदेश जानता है कि आप और भारतीय जनता पार्टी की सोच किसान विरोधी है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने से लेकर आज तक आप किसान विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ते। मैं आपसे स्पष्ट पूछना चाहता हूं कि अगर मंदसौर में किसानों की हत्या आपकी सरकार के इशारे पर नहीं की गई तो फिर आज तक मंदसौर किसान हत्याकांड की जांच रिपोर्ट आपने सार्वजनिक क्यों नहीं की? मंदसौर और पूरे प्रदेश के किसानों के खिलाफ आप हमेशा काम क्यों करते हैं?
पीसीसी चीफ ने कहा कि आप मुझसे पूछते है कि मैं किसानों के बीच गया या नहीं गया? मध्य प्रदेश का किसान आपसे पूछता है कि आप ओलावृष्टि में क्यों नहीं आए? आपने समय पर खाद और बीज क्यों उपलब्ध नहीं कराया? कांग्रेस सरकार ने जो किसान कर्ज माफी की थी उसे आपने क्यों बंद कर दिया?
कमलनाथ ने कहा कि एक बात याद रखिए कांग्रेस सर्व समाज और किसानों की पार्टी है। हम किसानों की सेवा के लिए राजनीति करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। भाजपा की तरह झूठे नारियल फोडऩा, गाल बजाना और झूठ की मशीन को डबल स्पीड पर चलाना हमारा काम नहीं है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!