- नारी सम्मान योजना के गोरमी कांग्रेस ने भरे 200 से अधिक फॉर्म

नारी सम्मान योजना के गोरमी कांग्रेस ने भरे 200 से अधिक फॉर्म

भिण्ड। ब्लॉक कांग्रेस गोरमी ने महिला सम्मान योजना मैं महिलाओं के पंजीयन का कार्य शुरू किया गया जिसमें प्रत्येक महिला को 15 सो रुपए प्रति महा एवं 500 में रसोई गैस सिलेंडर दिए जाने का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन पर भिंड जिले के गोरमी के वार्ड एक बार्ड क्रमांक 3 व ग्राम घिलौआ में नारीसम्मान योजना के 200 से अधिक फार्म भरे गए। जिसमें कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कांग्रेस की 2023 में सरकार बनाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक महिला को 500 में गैस सिलेंडर एवं 1500 रुपए प्रति महा के रूप में प्रत्येक महिला को दिया जाएगा। यह घोषणा नहीं गारंटी है इसी के साथ मंडल अध्यक्ष राजेश कटारे सेक्टर अध्यक्ष सुलेमान खान सेक्टर जबर सिंह सेक्टर विक्की लकीरें विनय शर्मा ने पंजीयन का कार्य शुरू कराया और नारी सम्मान योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई यह नारी सम्मान योजना के फार्म लगभग 2 महीने तक भरे जाएंगे जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है जिससे गोरमी मैं सभी के फॉर्म भरे जा सके।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag