- सरस्वती की हत्या नहीं की थी, उसने खुदकुशी की थी, मैं एचआईवी पॉजिटिव: आरोपी मनोज

सरस्वती की हत्या नहीं की थी, उसने खुदकुशी की थी, मैं एचआईवी पॉजिटिव: आरोपी मनोज

आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव होने के दावे की होगी जांच
मुंबई)। महाराष्ट्र के ठाणे में हुए सरस्वती हत्याकांड के आरोपी ने अहम खुलासा किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी मनोज साने ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की है। उल्लेखनीय हे कि मनोज साने और सरस्वती बीते पांच सालों से लिन-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 56 वर्षीय मनोज साने अपनी लिव-इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के साथ मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग में रहते थे। आरोप है कि मनोज ने सरस्वती की पहले बेरहमी से हत्या की और फिर उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन टुकड़ों को कुकर में उबाला, फिर मिक्सी में पीसा।


इस जघन्य हत्याकांड का पता तब लगा जब मनोज पड़ोसियों को उसके फ्लैट से बदबू आने लगी। अजीब सी बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मनोज साने के फ्लैट में घुसी तो दंग रह गई। कई बर्तनों में सरस्वती की लाश के टुकड़े रखे हुए थे। पुलिस ने फौरन मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी जानिये ..............................

संजीव जीवा शूटआउट के बाद CM योगी ने द‍िए सख्‍त निर्देश, बढ़ाई गई लखनऊ कोर्ट की सुरक्षा

पुलिस द्वारा पूछताछ में मनोज ने बड़ा खुलासा किया। मनोज ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की, बल्कि सरस्वती ने 3 जून को खुदकुशी कर ली थी। सरस्वती की मौत के बाद वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और बदबू से बचने के लिए उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला। उसने पुलिस को यह भी बताया कि इस घटना के बाद उसने भी खुदकुशी करने का फैसला लिया था। मनोज ने पूछताछ में एक और अहम खुलासा किया है। 


सूत्रों के अनुसार मनोज ने पुलिस को बताया है कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। पुलिस उसके एचआईवी पॉजिटिव होने के दावे की जांच कर रही है। पुलिस ये भी भी जांच करेगी कि क्या महिला भी इस वायरस से संक्रमित थी। सरस्वती हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। सरस्वती के शरीर के टुकड़ों को इक्ट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि सरस्वती ने खुदकुशी की या उसकी हत्या की गई। साथ ही मनोज के एचआईवी पॉजिटिव होने के दावे की जांच की जाएगी।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag