-
हत्या, बलात्कार, दंगे, विरोधियों को धमकी, महाराष्ट्र में शिंदे फडणवीस का जंगलराज- नाना पटोले
मुंबई, । पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से प्रतिदिन हत्या, बलात्कार, दंगे, विरोधियों को धमकी, विपक्षी नेताओं पर हमले की ख़बरें आ रही हैं। राज्य की राजधानी और सुरक्षित शहर माने जाने वाली मुंबई और उसके आसपास रोजाना बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। अब विपक्षी नेताओं को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है? महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है
कि महाराष्ट्र में कानून- व्यवस्था का नहीं , बल्कि शिंदे -फडणवीस का जंगलराज चल रहा है। इस संदर्भ में आगे बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र में राज्य सरकार का अस्तित्व है? क्या राज्य में गृह मंत्री अपना काम सही ढ़ंग से कर रहे है? प्रदेश में हालात इतने भयावह हैं कि ऐसे सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं।
राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, दंगे, विरोधियों को जान से मारने की धमकी, विपक्षी नेताओं पर हमले की खबरें आ रही हैं। पिछले तीन महीनों में राज्य के दस शहरों में दंगे हो चुके हैं। आए दिन अलग-अलग शहरों से तनाव की ख़बरें मिल रही हैं। सरकार के आशीर्वाद से सत्ताधारी दल के नेता जानबूझ कर राज्य में धार्मिक कलह पैदा कर महाराष्ट्र में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई करने की बजाय चुपचाप बैठी है,
जबकि गुंडे और असामाजिक तत्त्व रोज़ाना महाराष्ट्र के सम्मान पर हमला करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गोली मारने की धमकी मिल रही है। कहा जा रहा है कि सरकार के खिलाफ बोलना बंद करो नहीं तो तुम्हारा हाल दाभोलकर जैसा कर देंगे। फुले, शाहू और आंबेडकर के प्रगतिशील महाराष्ट्र में ऐसा कभी नहीं हुआ था
। जिन विचारधाराओं ने नरेंद्र दाभोलकर और कामरेड पानसरे की हत्या की, वे अब लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रगतिशील विचारों वाले विपक्षी दलों के नेताओं को मारने की बात कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस सरकार को नपुंसक तक कह दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इस सरकार की अक्षमता पर मुहर लगा दी है। अगर यह सरकार कानून- व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है तो इन्हें इस्तीफा देकर घर बैठ जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के बाद हम 24 घंटे के भीतर अपराधियों और दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर ऐसे लोगों को धागे की तरह सीधा कर देंगे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!