- सौतेले भाई ने की बहन से हैवानियत

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहॉ एक विवाहित सौतेले भाई ने अपनी नाबालिग बहन से ज्यादती कर डाली। पुलिस के मुताबिक थाना इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग की दादी भी इलाके में ही रहती है। करीब एक महीने से वह अपनी दादी के पास रह रही थी।


 दो दिन पहले सुबह के समय दादी किसी कारणवश रिश्तेदारी में चली गई, जिसके बाद पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी दौरान पत्नि से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसका सौतेला भाई दादी के घर आया था।


 यहॉ पीड़ीता का अकेला पाकर उसकी नियत खराब हो गई ओर उसने डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम कर डाला। अगले दिन पीड़िता ने आरोपी की करतूत की जानकारी दादी को दी। इसके बाद दादी उसे लेकर थाने पहुंची, जहॉ पुलिस ने आरोपी सौतेले भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag