-
आम आदमी पार्टी अब खास आदमी पार्टी, मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने राजधानी के रामलीला मैदान में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महारैली से पूर्व एक ट्वीट कर सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि रविवार को आप की महारैली इस बात की जानकारी हमें भी मिली है। इसके अलावा उन्होंने सबसे पहले यह जिक्र किया कि अब आप आम आदमी पार्टी नहीं रही।
ये खास आमदी पार्टी हो गई है। कल जब अरविंद केजरीवाल जो खास आदमी पार्टी के लीडर हैं, वो जिस घर से रामलीला मैदान के लिए निकलेंगे, वो घर 174 करोड रुपये का है। दुनिया में किसी भी सीएम का घर इतने रुपये का का नहीं है। उसी राजमहल से आम आदमी नहीं निकलेंगे, राजमहल से राजा साहेब निकलेंगे। वह जिन गाड़ियों के काफिले से आएंगे उन गाड़ियों के काफिलों की कीमत आठ से दस करोड रुपए है।
ऐसे खास आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी जब रामलीला मैदान में आएंगे तो उन्हें देखना बड़ा इंटरेस्टिंग होगा। अब ये खास आदमीपार्टी है।। सुबह राजमहल से निकलेगी खास आदमी पार्टी की गाडियों का काफिला, लोगों को कुछ नये झूठ परोसने के लिए। मनोज तिवारी आगे कहते हैं, वो क्या कहेंगे एक शराब की बोतल पर, एक और शराब की बोतल फ्री कर जो दिल्ली के बच्चों को शराब पिलाने का जो उपक्रम चलाए, उस पर वो क्या बोलेंगे, खास आदमी पाटी के अध्यक्ष क्या कहेंगे?
मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी शहर में 3025 आम लोगों को घर दिए, उसी शहर में सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने लोगों को पानी का कनेक्शन तक मुहैया नहीं कराया है। उस पर भी केजरीवाल का बयान क्या होगा, उसका हमें भी रहेगा। दिल्ली की जनता तो यही कह रही है, वो पंजाब से लोगों को लाकर दिल्ली में महारैली करेंगे, लेकिन दिल्ली के लोगों से किए वादों का क्या होगा, जो बड़े-बड़े वादे उन्होंने दिल्ली की जनता से 2013 से अभी तक करते आये हैं। उसको लेकर वो क्या कहंगे
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!