- CM केजरीवाल का बड़ा दावा, अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी कई लोग हुए शामिल

CM केजरीवाल का बड़ा दावा, अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी कई लोग हुए शामिल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर बुलाई रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए। चिलचिलाती गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार को हुई महारैली में हजारों लोग पहुंचे थे।

CM केजरीवाल का बड़ा दावा, अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी कई लोग हुए  शामिल - – News18 हिंदी

 केजरीवाल ने ट्वीट किया है क‍ि अध्यादेश के खिलाफ रव‍िवार को राम लीला मैदान की रैली में भाजपा के भी कई लोग आए। भाजपा वाले भी कह रहे हैं केन्‍द्र सरकार ने यह अध्यादेश लाकर सही नहीं किया। केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना पर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था जिसे ‘आप’ नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था। 

केजरीवाल की रामलीला मैदान से पॉलिटिक्स! मुश्किलों में घिरे तो 12 साल बाद  फिर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी - Politics from Arvind Kejriwal Ramlila  Maidan After 12 ...

शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार में सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना मामले उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे। अध्यादेश के बाद केजरीवाल गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क कर अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि संसद में इस बारे में केंद्र का विधेयक नाकाम हो जाए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag