-
मकान मालिक के बेटे ने किराएदार महिला से किया दुष्कर्म
ग्वालियर : जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र की लक्ष्मी कॉलोनी के एक मकान में किराए से रह रही महिला के साथ मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कॉलोनी में एक महिला किराए के मकान में रह रही थी।
महिला का पति काम करने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान 9 जून को मकान मालिक का बेटा हेमंत जोशी महिला के कमरे में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
महिला डर के कारण पहले तो चुप रही, लेकिन जैसे ही पति काम से लौटकर घर आया तो पूरी घटना से बता दी। महिला का पति महिला को साथ लेकर डबरा सिटी थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है!
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!