- देवधनी मंदिर के महंत के बडे भाई और दो भक्तों पर पुलिस ने किया लूट और डकैती का मामला दर्ज

देवधनी मंदिर के महंत के बडे भाई और दो भक्तों पर पुलिस ने किया लूट और डकैती का मामला दर्ज

एक महिला ने मंगलसूत्र लूट करने का लगाया आरोप

ग्वालियर (बेजोड रत्न ब्यूरो)। डबरा शहर के अंदर दिन-प्रतिदिन लूट, बाइक चोरी, मकानों में चोरी, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है। शहर के लोग दहशत में है कि शाम 6 बजे के बाद शहर में हम कैसे निकले..? लोगों की दहशत से अब आम व्यक्ति बाजार में आने से कतराने लगा है, लगातार वारदातों में इजाफा हो रहा है। पुलिस शहर की सुरक्षा किस प्रकार कर रही है यह वारदातों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसी ही एक वारदात बीते सोमवार की दोपहर उस वक्त घटी जब एक महिला अपने घर के बाहर खडी हुई थी और उस महिला ने पुलिस में देवधनी मंदिर के महंत के बडे भाई और देवधनी मंदिर के दो भक्तों पर मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की जिस विवेचना में पुलिस को मौका-ए-वारदात के साक्ष्य मिले तो पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

महिला के साथ लूट.......

        पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीमति ऊषा बोहरे पत्नि रमाशंकर बोहरे ने पुलिस को दी शिकायत में मंदिर के महंत के बडे भाई धर्मेन्द्र गुर्जर, विजय शिवहरे और हितेश चंदानी पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने सोमवार की रात्रि मेरे घर पर पथराव किया और पथराव करने के बाद मंगलसूत्र लूटा और सभी आरोपी मौके से भाग निकले। मामले की न्यूशंसता को देखते हुए पीडित परिवार पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।

आरोपियों पर लूट और डकैती का मामला दर्ज......

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट और डकैती की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने धर्मेन्द्र गुर्जर नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अतिशीघ्र होगी। जब इस घटना के संबंध में एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 99779-77994 पर घटना की बारीकी जानने की हमारे संवाददाता ने कोशिश की तो एसडीओपी डबरा विवेक कुमार शर्मा ने फोन रिसीव नहीं किया।

इनका कहना......

       बीती रात्रि तीन लोगों पर अपराध दर्ज हुआ है कि तीन लोगों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूटा है पुलिस ने उक्त मामले में तीन लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

                                जयराज कुबेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जिला ग्वालियर


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag