- मप्र सर्वाधिक आभा कार्ड बनाने वाला राज्य बना

मप्र सर्वाधिक आभा कार्ड बनाने वाला राज्य बना

तीन करोड़ 90 लाख हितग्राहियों के बने आभा कार्ड
  भोपाल । मध्य प्रदेश देश में सर्वाधिक आभा कार्ड बनाने वाला राज्य बन गया है। पिछले वर्ष तक राज्य चौथे क्रम पर था। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 90 लाख लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) कार्ड बन गए हैं। इससे सबसे बड़ा लाभ यह है कि उनका स्वास्थ्य संबंधी पूरा डाटा एक जगह मिल जाएगा। 

आयुष्मान भारत योजना के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान के चार करोड़ 10 लाख हितग्राही हैं, इनमें साढ़े तीन करोड़ के आभा कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा लगभग 40 लाख अन्य लोगों के आभा कार्ड बने हैं। सभी लोगों के आभा कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए आने आगामी महीनों में शिविर भी लगाने की तैयारी है।


 मालूम हो कि आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत डिजिटल हेल्थ कार्ड (आभा) बनाया जा रहा है। इसमें एक डिजिटल हेल्थ आइडी बनती है। इसके माध्यम से जांच व इलाज का पूरा डाटा संग्रहित होता रहता है। कार्ड बनवाने के लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र के माध्यम से कार्ड नि:शुल्क बनवाया जा सकता है। इसके अलावा कामन सर्विस सेंटर (सीएससी)से भी आभा कार्ड बनवाए जा सकते हैं। कार्ड बनवाने में लगभग पांच मिनट लगते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag