-
फलदान-लगुन में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से वृद्ध की मौत, एक घायल
-ग्राम अकलौनी गांव में शादी-समारोह के दौरान घटित हुई वारदात
भिण्ड। गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम अकलोनी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक वृद्ध के गोली लगने से मौत हो गई वहीं एक 14 वषीय बालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम अकलौनी गांव में सरकारी शिक्षक रमाकांत शर्मा के छोटे बेटे अभिषेक शर्मा का फलदान उत्सव कार्यक्रम शुक्रवार की रात्रि गांव में ही चल रहा था। रात्रि करीब 12 बजे लगुन फलदान उत्सव के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ हथियारबंद युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान लगुन फलदान में शामिल होने आए रामशरण शर्मा निवासी मोहनपुरा के चेहरे में गोली लगी। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए 14 वर्षीय हर्ष शर्मा निवासी देवरी मेहगांव के जांघ में गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। उपचार शुरू होने से पहले ही रामशरण शर्मा में दम तोड़ दिया वही हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पीएम कराकया और परिजनों के सुर्पुद कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगणों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!