- भोपाल में लगे कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर, सियासत गरमाई

भोपाल में लगे कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर, सियासत गरमाई

- कांग्रेस ने बताया बीजेपी की चाल
- दर्ज कराएगी एफआईआर 
भोपाल। राजधानी भोपाल में लगे आपत्तिजनक पोस्टर्स में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को वॉन्टेड बताया गया है। जिसके बाद  मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है। कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भड़क गए। उन्होंने कहा कि हर चीज भाजपा पर क्यों डालते हो, इससे बीजेपी का क्या लेना देना है। वहीं कांग्रेस इस मामले के एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है।


दरअसल, भोपाल के मनीषा मार्केट और शैतान सिंह चौराहा पर बड़ी संख्या पोस्टर लगे दिखे। जिसमें घोटालों का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को वांडेट और करप्शन नाथ बताया गया है। इतना ही नहीं कई पोस्टर में तो क्यूआर कोड भी लगा है जिसपर लिखा है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें, और करप्शन नाथ के कांड जानें। पोस्टर्स में कमलनाथ सरकार के 15 महीनों का जिक्र करते हुए घोटालों की बात कही गई है।  यह पोस्टर किसने लगाए हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा की चाल बताया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस एफआईआर दर्ज कराएगी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने हबीबगंज थाने पहुंचकर पोस्टर लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।


- इनका कहना है
यह बीजेपी का षड्यंत्र
यह बीजेपी का षड्यंत्र है। पोस्टर लगाने वाले बीजेपी के नहीं तो सरकार उच्च स्तरीय जांच करवाएं। 15 महीने में कमलनाथ ने प्रशंसनीय कार्य किया है। 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद और अच्छा काम करेंगे। अगर इस तरह से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चलती रहेगी, तो दूसरा पक्ष भी मजबूरी में कुछ करे, तो किसी तरह की बुराई नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करे।

यहे भी जानिये ............................


नेता प्रतिपक्ष बोले
भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। इन पोस्टर के बारे में हमें मीडिया के माध्यम से पता चला है। श्रीमान करप्ट नाथ अपना हाथ की पूरी चरित्त्रावाली क्यूआर कोड स्कैन करने पर दिख रही है। इसका मतलब कमलनाथ जी ही बता सकते हैं। आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए। कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह जी करप्ट नाथ हाथ कमलनाथ प्रदेश की जनता जानना चाहती है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185