- लाडली बहिना योजना में कई बहिनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है भाजपा: दीपू

लाडली बहिना योजना में कई बहिनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है भाजपा: दीपू

भिण्ड। के अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दिखतन पुरा, पावई, गोहर खुर्द में पहुंचकर कांग्रेसियों द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का सिलसिला जारी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक दीपू दुबे के नेतृत्व में महिलाओ ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और करीब दो सैकड़ा से भी अधिक महिलाओ ने अपने फार्म भरें। इस दौरान दीपू दुबे ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। क्योंकि जनता भी समझ चुकी है आने वाला कल कांग्रेस का होने वाला है और प्रदेश की जनता भी बीजेपी के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 वर्ष से कम अविवाहित  महिलाओं के साथ में गलत किया है अगर महिलाओं की शादी 24 बर्ष पहले हो जाती है इसमें उनका क्या दोष है उन्हें क्यों इस योजना से वंचित रखा गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के स्टेट एक्सक्यूटिव मेंबर मध्यप्रदेश दीपू दुबे के साथ सत्यम पांडेय , मनेंद्र मौर्या,शिवम पांडेय,राधे दिक्कत , लोकेश दुबे समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag