- भाजपा ने किया गांव गरीब किसान के कल्याण का सपना पूरा- कौशल शर्मा


नगर के बूथ क्रमांक 245 एवं 246 पर चला संपर्क से समर्थन अभियान, शामिल रहे भाजपा जिला अध्यक्ष
डबरा (बेजोड रत्न)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लेकर गांव गरीब और किसान के कल्याण का सपना पूरा किया है। यह बात सोमवार को भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 15 के मतदान क्रमांक 245 और 246 पर मुख्य तौर पर उपस्थित भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को जहां केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के साथ मध्य प्रदेश सरकार की जन हितेषी योजनाओं और किए गए विकास कार्यों का पत्रक देते हुए कही।
महान समाज सुधारकों के विचारों पर चलकर देश का नेतृत्व कर रहा है........
वही श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसे उसके कार्यकर्ताओं ने फर्श से लेकर अर्श तक पहुंचाने का कार्य किया है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह छोटा हो या बड़ा वह निरंतर पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करता है आज उन्हीं के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जैसे महान समाज सुधारकों के विचारों पर चलकर देश का नेतृत्व कर रहा है। आज देश दुनिया में भारत का जो मान और सम्मान पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढा है, ऐसा आजादी के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है आज विश्व के सभी देश भारत की और आस लगाकर देख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। इसमें कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है जो विश्व में भारत का डंका बज रहा है। 
हर घर के लिए रसोई के लिए बनाई उज्जवला योजना, हर घर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने बनाई.....
इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने से लेकर तीन तलाक कानून पारित कराने और अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण हो या अन्य साहसिक निर्णयों की जानकारी उपस्थित जनों को दी। साथ ही पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा गरीब के कल्याण की भावना को लेकर बनाई गई योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य भारत योजना, हर घर के लिए रसोई के लिए बनाई उज्जवला योजना, हर घर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने बनाई अटल ज्योति योजना, गरीब कल्याण खाद्यान्न योजना के अलावा किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम सम्मान निधि योजना के अलावा सिंचाई परियोजनाओं और अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी तो वहीं राज्य सरकार की लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन हवाई यात्रा योजना, युवाओं को सीखो कमाओ योजना, हर घर नल योजना जैसी तमाम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को दी और योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में भी अवगत कराया। 
भारतीय जनता पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं.........
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं जो चुनाव जीते या हारे लेकिन वह हर वक्त जनता के बीच मौजूद रहते हैं। अन्य राजनीतिक दलों के नेता सिर्फ चुनाव आते ही लोगों को बरगलाने के लिए आना शुरू हो जाते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व और संगठन से मिले निर्देशों के आधार पर मतदान केंद्र क्रमांक के अंतर्गत आने वाले बुद्धिजीवियों और वृद्ध जनों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की गई तो वही सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराते हुए अन्य कार्यकर्ताओं को पत्रक वितरण किए गए। 
घर-घर लोगों को दी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने.......
इस दौरान दोनों मतदान केंद्रों के अंतर्गत घर-घर अभियान भी चलाया गया और कार्यकर्ताओं ने घर-घर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, जिला मंत्री सी के शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह रावत, परशुराम पवैया दया कृष्ण दुबे, आजम खान, पार्षद फिरोज खान, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag