- घर के आंगन में घूम रहे 4 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बांध में छोड़ा

घर के आंगन में घूम रहे 4 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बांध में छोड़ा

अशोकनगर । जिले के कदवाया थाना क्षेत्र के पलकाटोरी गांव में देर रात मगरमच्छ घुस आया। सुबह जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो वन विभाग को सूचना देकर बुलाया गया।
सहमे लोगों ने फॉरेस्ट टीम को बुलाया, 4 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बांध  में छोड़ा | Panicked people called the forest team, rescued a 4 feet long  crocodile and left
 इसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और 4 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद उसे राजघाट बांध में छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पलकाटोरी गांव में एक तालाब है। अनुमान है कि यह मगरमच्छ उसी तालाब से गांव में आया होगा। 

इसके बाद मगरमच्छ गांव के अनिल राय के घर के आंगन में बैठ गया। रात में घर के लोग सोए हुए थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजे खोले तो देखा घर के आंगन में मगरमच्छ घूम रहा था। यह देखकर घर के सदस्य और ग्रामीण डर गए। वन विभाग को बुलाया। टीम के आने तक गांव के लोगों ने मगरमच्छ पर नजर बनाए रखी।
नदी से घर के पास पहुंचा 15 फीट का मगर, गांधीसागर बांध में छोड़ा | 15 feet  crocodile reached near the house from the river, released in Gandhisagar dam  - Dainik Bhaskar

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag