-
भारी बारिश के बाद जलजमाव और जाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल को घेरा
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद जगह- जगह जल जमाव की स्थिति देखी जा रही है। कई जगहों पर तो रास्तों में पानी लगने की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं दिल्ली में जारी भारी बारिश के बीच अब सियासत भी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ के स्वयं की निजी लड़ाई में पूरी तरह व्यस्त है।
दिल्ली से बीजेपी विधायक अजय महावर ने भी आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कि, इस बार दिल्ली सीएम जलजमाव को लेकर किसे जिम्मेदार ठहराएंगे क्योंकि एमसीडी में भी उन्हीं की सरकार है दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा जलजमाव को रोकने के लिए बड़े- बड़े दावे किए थे। कहा गया था कि दिल्ली सरकार ने मानसून की सभी तैयारीयों को दुरुस्त कर लिया है
, लेकिन इनके दावों की यही असली हकीकत है। उन्होंने कहा दिल्ली सीएम ने राजधानी की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर खुद की निजी लड़ाई में पूरी तरह व्यस्त हैं। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जलजमाव संबंधित वीडियो भी जारी किया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!