-
तिब्बती समस्या पर दलाईलामा चीन से संवाद करने को तैयार
धर्मशाला । तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा चीन से संवाद करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तिब्बती समस्या को देखते हुए चीन उनसे संपर्क करना चाहता है, चीन आग्रह करे तो वह चर्चा व संवाद के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह धर्मगुरु दलाई लामा मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह 2 दिन दिल्ली में रुकेंगे, फिर लद्दाख जाएंगे। दलाईलामा एक महीने के लिए लद्दाख प्रवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान दलाईलामा ने कहा कि अब चीन को भी एहसास हो गया है कि तिब्बती लोगों की भावना बहुत मजबूत है। उन्हें पता चल गया है कि तिब्बत को लेकर उनकी नीति सफल नहीं हो सकती है
इसलिए तिब्बती समस्या से निपटने के लिए वे उनसे संपर्क करना चाहते हैं। दलाईलामा ने कहा कि वह चीनी नेतृत्व से बात करने के लिए तैयार हैं और हम चीन से केवल आजादी नहीं चाहते हैं, कई वर्षों से निर्णय लिया गया है कि हम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा बने रहेंगे।