-
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का महिला कांग्रेस ने किया जमकर विरोध
भोपाल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रविवार को भोपाल आगमन पर जहां भाजपा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं दूसरी और महिला कांग्रेस ने उन्हें मंहगाई की देवी बताते हुए उनका जमकर विरोध करते हुए नारेबाजी की। पीसीसी के सामने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में किये गये विरोध पर्दशन के दौरान बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद थी।
काली पट्टी बांधकर प्रर्दिशन कर रही संगठन की सदस्यो के हाथो में स्मृति ईरानी वापस जाओ जैसै नारो और गैस सिलेंडर के फोटो वाली तख्तिया थी। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महंगाई की देवी है, जिन्हें केवल घर में बैठकर पूजा जा सकता है, उन्हें बाहर निकालना चाहिये।
पहले थोड़ी सी भी कीमतें बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री सड़क पर उतर कर महंगाई को डायन बताती थी, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद महंगाई चरम पर है, और महिलाओं को किचन चलाना भारी पड़ रहा है, लेकिन अब वह चुप्पी साधी हुई हैं और महंगाई को लेकर एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार आने से पहले जनता को गुमराह करते हुए भाजपा सरकार महंगाई कम करने युवाओं को रोजगार देने जैसे लुभावने वादे करती है, लेकिन सरकार बनते ही सब भूल जाती हैं। संतोष कसाना ने कहा कि हम ऐसी महिला या मंत्रियो को मध्यप्रदेश में नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए हम उनका विरोध कर रहे हैं
ये भी जानिए...................
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!