-
खेत की मेढ़ पर मगरमच्छ को देख ग्रामीण भयभीत, पुलिस ने रेस्क्यू कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से चम्बल के छोड़ा
मुरैना । खेत की मेढ़ पर मगरमच्छ को घूमता देख ग्रामीण भयभीत हो गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर चम्बल में छोड़ दिया। मामला: टेंटरा थाना क्षेत्र स्थित गजाधर का पुरा गांव का है। मगरमच्छ का रेस्क्यू देख ग्रामीण पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है।
जानकारी के अनुसार टेंटरा थाना क्षेत्र स्थित गजाधर का पुरा निवासी मुन्ना रावत पेशे से किसान है। बीते रोज वह फसल देखने के लिए अपने खेत पर गया था। वह खेत की मेढ़ पर टहलते हुए दूसरी तरफ पहुंचा तो, मेढ़ पर एक भारी भरकम मगरमच्छ रेंगता हुआ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया।
मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर लगते ही थानां प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे रस्सियों से बांध लिया। इसके बाद पुलिसकंर्मी उसको घसीटते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास र्लट से ईट बजा देंगे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!