नई दिल्ली। यमुना नदी में उफान के कारण दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न हो गया है। बृहस्पतिवार को वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला जल शोधन संयंत्र बंद कर दिए गए थे। सोनिया विहार से भी 25 प्रतिशत कम पेयजल मिल रहा है। इस कारण बृहस्पतिवार शाम से मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में जलापूर्ति बाधित है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार शाम ओखला जल शोधन संयंत्र शुरू हो गया, जिससे उस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ओखला जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि यदि यमुना का जलस्तर 207.7 तक आता है, तो शनिवार से अन्य दोनों जल शोधन संयंत्र भी शुरू हो जाएंगे। जलस्तर कम होने पर दोनों संयंत्रों के मशीनों को सुखाने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शोधन संयंत्र बंद रहने के कारण सिविल लाइंस क्षेत्र, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, पटेल नगर (ईस्ट व वेस्ट), करोलबाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, ओल्ड व न्यू राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंदरपुरी, शास्त्री नगर, कालकाजी
ये भी जानिए...................
गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, माडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग,जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश और केंट के क्षेत्र, सोनिया विहार, यमुना विहार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, घोंडा, सीमापुरी में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।