-
राहत शिविरों में अव्यवस्था को लेकर आतिशी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
नई दिल्ली। दिल्ली की राजस्व मंत्री, आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ राहत शिविरों में पानी और शौचालय की कमी, बिजली की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया। आतिशी ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली बाढ़ राहत कार्यों के दौरान एनसीसीएसए अध्यादेश का असर घातक साबित हो रहा है।
नौकरशाह संकट के वक्त भी ढिलाई बरत रहे हैं और मंत्रियों के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह से संभागीय आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं या मेरे संदेशों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में रह रहे लोग हमारी जिम्मेदारी हैं, उन्हें तुरंत सारी सुविधाएं मुहैया कराएं।