-
शिवपुरी में एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
- पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
शिवपुरी । शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियांधाना थाने में पदस्थ एएसआई सुकल मरावी ने थाने परिसर में स्थित आरक्षक के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली,जिससे उसकी मौत हो गई। पिछोर एसडीओपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुचने वाली है वही एएसआई के परिवार को इस मामले की सूचना दी गई है।
बताया जा रहा है कि जिस आरक्षक के कमरे में गोली मारी गई उस आरक्षक की नाइट ग्श्त में ड्यूटी लगी थी। एएसआई मरावी ने बीती रात अपने सिर में गोली मारी,घटना की जानकारी सुबह मिली,जब आरक्षक अपनी ड्यूटी से लौटकर गया था। बताया जा रहा है कि मृतक एएसआई की पत्नी भानुमति मारवी शिवपुरी सिटी कोतवाली मे पदस्थ हैं। एएसआई द्वारा अपने आप को गोली मारे जाने के बाद शिवपुरी जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!