- अटाकामा रेगिस्तान के अल्टिप्लानो में पड़ती है दु‎निया की सबसे ज्‍यादा धूप

अटाकामा रेगिस्तान के अल्टिप्लानो में पड़ती है दु‎निया की सबसे ज्‍यादा धूप

वॉशिंगटन । पृथ्वी पर सबसे ज्यादा धूप अटाकामा रेगिस्तान में मौजूद अल्टिप्लानो में पड़ती है। बता दें ‎कि यह जगह चिली में एंडीज पहाड़ों के पास एक शुष्क पठार है। यहां इतनी ज्यादा धूप मिलती है, जितनी ‎कि हमारे सौरमंडल के शुक्र ग्रह पर पड़ती है। अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसायटी के जर्नल बुलेटिन में 3 जुलाई को प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक आमतौर पर यह ठंडी और शुष्क जगह है। लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई वाली इस जगह पर भूमध्य रेखा के करीब या अधिक ऊंचाई वाले स्थानों की तुलना में ज्यादा धूप मिलती है। जानकारी के अनुसार अटाकामा रेगिस्तान कई कारणों से विशेष है। यह पृथ्वी पर सबसे पुराना रेगिस्तान है। यह ध्रुवों से दूर सबसे शुष्क जगहों में से एक है। पर्यटकों के ‎लिए रात के आकाश को देखने के लिए इसे सबसे साफ जगहों में से एक माना जाता है। चिली अल्टिप्लानो अपने सौर विकिरण या सूर्य से पृथ्वी पर उत्सर्जित प्रकाश ऊर्जा के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। 
चिली के अटाकामा रेगिस्तान में आखिर ऐसा क्या मिला, जिससे 3000 साल पुराना  'घिनौना' राज खुला | chile atacama desert study shows it was hotbed of  murderous violence 3 thousand years old

यह भी जानें................

हालां‎कि वैज्ञानिकों ने यहां पठार पर रेडिएशन 2,177 वाट प्रति वर्ग मीटर मापा है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसकी तुलना के लिहाज से पृथ्वी के वायुमंडल के शीर्ष पर यह रेडिएशन लगभग 1360 वाट प्रति वर्ग मीटर है। नीदरलैंड में ग्रोनिंगन यूनिवर्सिटी के जलवायु विज्ञानी राउल कोर्डेरो का कहना है कि यह उतना रेडिएशन है, जितना आपको शुक्र ग्रह पर गर्मियों में मिलेगा। उन्होंने इस तुलना को अविश्वसनीय बताया। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी की तुलना में शुक्र सूर्य से 28 फीसदी करीब है। पठार पर औसत सौर विकिरण लगभग 308 वाट प्रति वर्ग मीटर है। यह भी विश्व रिकॉर्ड है, जो यूरोप और अमेरिकी पूर्वी तट में दर्ज किए गए आंकड़ों से दोगुना है। इसी तरह नासा के वायुमंडलीय वैज्ञानिक सेजी काटो के मुताबिक सोलर रेडिएशन वायुमंडल से धरती तक आने के दौरान बादलों की ओर से अवशोषित कर लिया जाता है। हालांकि यह एक ऐसी जगह जो जल वाष्प परत के ऊपर है और कम बादल हैं उन्हें अनिवार्य रूप से ज्यादा धूप मिलेगी। चिली के इतने धूपदार होने के पीछे दक्षिणी गोलार्ध में इसकी भौगोलिक स्थिति है। 
Ajab-Gajab News: दुनिया के सबसे सूखे रेगिस्‍तान में खिले फूल, खूबसूरत फोटो  देखकर लोगों ने कहा- ये चमत्‍कार है | Ajab Gajab News world driest Chile  Atacama Desert converted in ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185