- सोशल मीडिया पर यूजर्स .....प्रकाश राज को क्यों कह रहे देशद्रोही

सोशल मीडिया पर यूजर्स .....प्रकाश राज को क्यों कह रहे देशद्रोही

मुंबई। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्‍मों में काम करने वाले अभिनेता प्रकाश राज को चंद्रयान-3 का मजाक बनाना महंगा पड़ गया। फिल्‍मों में दमदार अभियन के साथ ही अपनी बेबाक बयानी के लिए चर्चा में रहने वाले प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्‍ट किया, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया है।
Chandrayan3: चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाना एक्टर प्रकाश राज को पड़ा भारी, सोशल  मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास - chandrayaan 3 making fun of chandrayaan 3  actor prakash raj suffered heavily ...
देश में हर ओर जहां चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर गर्व महसूस किया जा रहा है, वहीं लोगों को प्रकाश राज का इस तरह मजाक करना पसंद नहीं आया है। प्रकाश राज ने एक्‍स पर कार्टून पोस्‍ट किया है, जिसमें एक किरदार चाय के साथ नजर आ रहा है। उन्‍होंने इसके साथ कैप्‍शन में लिखा है, ब्रेकिंग न्‍यूज! ये देखिए विक्रम लैंडर से आई चांद की पहली झलक। वाउ।

Prakash Raj:देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद को प्रकाश राज ने बताया "सुप्रीम  हीरो", लिखा- मुझे गर्व है कि मैं... - Prakash Raj Tweet: Actor Called Umar  Khalid Supreme Hero With Free All
प्रकाश ने पोस्‍ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कार्टून में चायवाले को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज मान रहे हैं। साथ ही चंद्रयान-3 का मजाक बनता देख इस राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा है, किसी से इतनी भी नफरत मत कीजिए कि यह देश से नफरत की तरह दिखने लगे। एक अन्‍य ने कॉमेंट किया, आपका नाम प्रकाश है, लेकिन मतलब अंधकार है।
ये भी जानिए...................

गौरी की हत्या पर जश्न मनाने वालों को क्यों फॉलो करते हैं पीएम : प्रकाश राज
एक तीसरे यूजर ने लिखा है, आपकी यह हालत देखकर दुख होता है। आप इतना नीचे गिर गए हैं...शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं... मुझे इसरो पर गर्व है...जय हिंद। चौथे यूजर ने प्रकाश राज को देशद्रोही तक कह दिया है। हालांकि, इस पोस्‍ट पर बहुत से यूजर प्रकाश राज के समर्थन में भी नजर आ रहे हैं। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने ऐसा कोई विवादित ट्वीट किया है। इससे पहले भी वह देश में सत्तासीन बीजेपी और मोदी सरकार पर तंज कसते रहे हैं।

Actor Prakash Raj first picture from Moon shredded Twitter trolls him for  his comment on chandrayaan 3 calls it blind hatred - प्रकाश राज ने चंद्रयान  3 पर कसा तंज, शेयर किया

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag