-
हिरासत में दुष्कर्म का आरोपी डिप्टी डायरेक्टर और उसकी पत्नी
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को बुराड़ी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पीड़िता के बयान लेने के लिए मजिस्टे्ट सेंट स्टीफन अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है
कि लड़की के बयान के बाद तुरंत आरोपी डिप्टी डायरेक्टर और उनकी पत्नी को मामले में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाला अस्पताल में धरने पर बैठी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को जांच जारी रहने तक उसे निलंबित करने का निर्देश दिया है और आज शाम 5 बजे तक इस पर एक रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, मामले को लेकर आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक भयानक घटना है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। अब तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी।
कार्रवाई नहीं होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर बैठे सरकारी अफसर पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने और उसकी पत्नी ने गर्भपात कराने की कोशिश की। पुलिस ने अभी तक उसको आरेस्ट नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं, क्योंकि हम जानना चाहते हैं कि उसके खिलाफ क्या शिकायतें हैं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। जिसका बेटियों की सुरक्षा करना था, वही भक्षक बन जाए तो लड़कियां कहां जाएं, जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!