- हिमाचल के सीएम सुखविंदर ने त्रासदियों की तर्ज पर वित्तीय सहायता देने की अपील की

हिमाचल के सीएम सुखविंदर ने त्रासदियों की तर्ज पर वित्तीय सहायता देने की अपील की

शिमला । हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने राज्यतिथि गृह पीटरहॉफ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ प्रदेश में आपदा से हुए भारी नुक्सान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने राज्य में स्थितियां सामान्य करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों को बल देने के लिए केदारनाथ और भुज जैसी त्रासदियों की तर्ज पर वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की। 
हिल्स स्टेट्स के लिए केंद्र की राहत नियमावली में हो बदलाव : मुख्यमंत्री - cm  sukhvinder singh meeting with bjp national president jp nadda-mobile
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की वर्तमान राहत नियमावली के अनुरूप वित्तीय प्रावधान हिमाचल प्रदेश में हुए नुक्सान की पूर्ति के लिए अपर्याप्त है। सीएम ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा की गंभीरता को देखते हुए विशेष राहत पैकेज दिया जाये। सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत की पहली किस्त देरी से जारी करने का मामला भी उठाया। उन्होंने नड्डा और अनुराग ठाकुर से वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि जेपी नड्डा से पूरी उम्मीद है कि वे प्रदेश को विशेष पैकेज उपलब्ध करवाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। 

ये भी जानिए...................
हिमाचल के CM ने की केदारनाथ की तर्ज पर आपदा राहत की मांग
उन्होंने कहा कि बीते 10 अगस्त तक प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को राज्य में हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट भेजकर 6 हजार 700 करोड़ रुपए क्लेम किए हैं। प्रदेश सरकार रिस्टोरेशन कार्य पर एक हजार 800 से 2 हजार करोड़ खर्च चुकी है, ऐसे में केंद्र क्लेम की गई राशि को प्रदान करे। 
बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप और सिकंदर कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद थे।

सीएम ने जेपी नड्डा के साथ बैठक, केदारनाथ-भुज त्रासदी की तर्ज पर हिमाचल के  लिए केंद्र से मांगा विशेष पैकेज, cm-sukhu-holds-meeting-with-jp-nadda-on-the-lines-of  ...


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag