-
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- - भाजपा के लिए उमा दीदी का बड़ा योगदान
नीमच । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सनातन धर्म विरोधी बयान को लेकर संयुक्त विपक्ष पर हमला बोला है हैं। श्री विजयवर्गीय नीमच से शुरू हुई जनआशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को जावद में मीडिया से मुखातिब हुए।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिया शब्द अंग्रेजों के साथ आया है। अंग्रेजों के जाने के साथ इसे भी चले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इंडिया को भारत करने की मांग हर ओर से उठ रही है। हमारी सरकार इस पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त विपक्ष इंडिया का उद्देश्य सनातन धर्म का विरोध है।
जिन्होंने सनातन धर्म विरोधी बयान दिया, उनका कांग्रेस के नेता भी समर्थन कर रहे हैं। यह कांग्रेस दोहरा चरित्र है। अब उनके नेता हरि कथा जैसे आयोजन करा रहे हैं। लेकिन नकल से अक्ल नहीं आती। सुंदर बनकर तो सूर्पनखा भी गई थी, लेकिन उसकी नाक काट गई थी। उमा भारती की नाराजगी के सवाल पर श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी उनसे बात हुई है, उनकी ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। संवादहीनता के कारणऐसा हुआ है। उमा दीदी का भाजपा के लिए बड़ा योगदान है। वन नेशन वन इलेक्शन पर उन्होंने कहा कि यह होना चाहिए, फिजूलखर्ची रोकने और देश के विकास के लिए यह जरूरी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!