- शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद पिस्टल लगाकर महिला से छेड़छाड़, लूटे लाखों के गहने

शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद पिस्टल लगाकर महिला से छेड़छाड़, लूटे लाखों के गहने

नई दिल्ली । जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक अस्पताल की सुरक्षा इंचार्ज के घर घुसकर उसके ही दो सहयोगियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपित पिस्टल के बल पर महिला से गहने व डेढ़ लाख रुपये लूट कर ले गए। विरोध करने पर महिला को डंडे से पीटा, जिससे उनके हाथ व एक पैर की हड्डी टूट गई। 35 वर्षीय पीड़िता का भाई बचाने आया तो आरोपितों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। आरोप है कि महिला से छेड़छाड़ की गई है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपितों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर भी विवाद है। पीड़िता अपने परिवार के साथ जीटीबी एन्क्लेव इलाके में रहती हैं। 

ये भी जानिए..................


वह दरियागंज स्थित एक अस्पताल में सुरक्षा इंचार्ज हैं। पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार को अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थीं।  सुबह आठ बजे किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा खोला तो अस्पताल में उनके साथ काम करने वाले दो सहयोगी खड़े थे। वह जबरन पिस्टल लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने घर के अंदर लूटपाट शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो उनपर डंडों से हमला कर दिया। सोने की चेन, झुमके, कड़े व अन्य गहने और डेढ लाख रुपये लूट लिए। पीड़िता के भाई ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने उनपर पिस्टल तान दी और महिला के साथ छेड़छाड़ की। बाद में बहन-भाई को जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। परिवार ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। वारदात से पीड़िता बुरी तरह से डरी हुई हैं। जीटीबी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।  


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag