- जवान में शाहरुख के अभियन के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा

जवान में शाहरुख के अभियन के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन मूवी जवान 7 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। निर्देशक एटली की फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया। दुनियाभर में गदर के बाद अब शाहरुख की जवान के चर्चे हो रहे हैं, फिर चाहे वे शाहरुख के एक्शन सीन हो, डयलॉग्स हो या फिर मूवी में उनके अलग-अलग शेड्स। इसी कड़ी में देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी शाहरुख की फिल्म जवान के मुरीद हो गए हैं। 

द महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा पर भी शाहरुख की जवान का खुमार चढ़ गया है। आनंद ने जवान में शाहरुख की अभियन की तारीफ की है। यही नहीं, उन्होंने जवान के दुबई इवेंट का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, सभी देश अपने प्राकृतिक खनिज रिसोर्स की रक्षा करते हैं और उनका खनन करते हैं और आमतौर पर विदेशी मुद्रा कमाने के लिए उन्हें एक्सपोर्ट करते हैं। शायद अब वक्त आ गया है यह ऐलान करने का कि शाहरुख खान को भारत का नेचुरल रिसोर्स हैं।
ये भी जानिए..................

फिल्म जवान का निर्देशन एटली ने किया है। इसी फिल्म के साथ एटली ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया है। मूवी में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, रिधि डोगरा, संजीता भट्टाचार्य, गिरिजा ओक और योगी बाबू अहम रोल में नजर आए हैं। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और एजाज खान ने कैमियो रोल प्ले किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag