- पीएम मोदी ने जो बाइडेन से करवाई नीतीश-हेमंत की मुलाकात, तस्वीरें वायरल

पीएम मोदी ने जो बाइडेन से करवाई नीतीश-हेमंत की मुलाकात, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली । जी-20 में आए मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से ‎दिए रात्रिभोज में विदेशी मेहमानों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के अनेक नेताओं ने भी इस भव्य कार्यक्रम में भाग लिया। रात्रिभोज के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई।


 तत्पश्चात पीएम मोदी ने नीतीश और हेमंत की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से करवाई। दोनों नेताओं का उनकोपरिचय दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल  मी‎डिया पर खूब वायरल हो रही हैं, इनमें नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन को बाइडेन से बातचीत करते देखा जा रहा है। रात्रिभोज में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम हेमंत बिस्वा भी मौजूद थे। अन्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे, जिन्हें तस्वीरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोजन करते देखा गया। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी डिनर में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की।

ये भी जानिए...................


वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के अशोक गहलोत, ओडिशा के नवीन पटनायक और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल विपक्षी दलों के उन नेताओं में शामिल थे, जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। भूपेश बघेल ने कहा था कि वो जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे क्योंकि जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में नो फ्लाइंग जोन रखा गया है। विमान लैंडिंग की अनुमति नहीं है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने इस बयान को गलत बताया था। गृह मंत्रालय का कहना था कि राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों के लिए यह प्रतिबंध लागू नहीं है। रात्रिभोज में गोल डिनर टेबल को देश की विभिन्न नदियों पर लेबल किया गया था। इनमें कृष्णा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और गंगा शामिल थीं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag