- एशियाई खेल : अदिति को मिला रजत

एशियाई खेल : अदिति को मिला रजत

हांगझोउ। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक को एशियाई खेलों में रजत से ही संतोष करना पड़ा है। इस प्रकार महिला गोल्फ में भारत ने पहला पदक हासिल किया है। अदिति अंतिम दौर में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पायीं और मुकाबले में 73 का कार्ड खेलकर दूसरा स्थान ही हासिल कर पायीं। अदिति को तीसरे दौर के बाद अंक तालिका में सात शॉट की बड़ी बढ़त हासिल हुई थी पर वह एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी के साथ इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पायीं। 
एशियन गेम्स: अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में गोल्फ में पदक जीतने  वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
ये भी जानिए...........
Asian Games 2023: अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली  पहली भारतीय

इस प्रकार अदिति कुल 17 अंडर 271 का स्कोर ही बना सकीं। वहीं थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने 64 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया की ह्युनजो यू ने भी 65 का कार्ड खेलकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं भारत की दो अन्य महिला गोल्फर प्राणवी उर्स (13वां स्थान) और अवनी प्रशांत (संयुक्त 18वां स्थान) भी अंतिम दिन प्रभावित नहीं कर पायीं। प्राणवी ने 75 जबकि अवनी ने 76 का कार्ड खेला। इससे भारतीय खिलाड़ी टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर खिसक गयी। इस प्रकार कांस्य पदक भारतीय टीम के हाथों से फिसल गया। 
Asian Games 2023 : भारत की Aditi Ashok ने रचा इतिहास! महिला वर्ग में पहली  बार मेडल जीता सिल्वर मेडल| Zee Business Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag