लंदन । टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा एक ऐसी चीज है जिसके बारे में लोगों को जितनी कम जानकारी है उतना ही ज्यादा वे उसके बारे में जानना चाहते हैं। हाल में खुद को टाइम ट्रैवल बताने वाले एक शख्स ने अनोखे दावे करके लोगों को हैरान कर दिया है। एनो अलारिक नाम का शख्स खुद के साल 2671 से आने का दावा करता है। वह कई वीडियोज के द्वारा लोगों को कथित रूप से भविष्य में होने वाली घटनाएं बताकर ध्यान खींच रहा हैं। उसका हालिया दावा अगर सच होता है,
तब मानो दुनिया ही बदल जाएगी। दरअसल, शख्स ने कहा है कि इस साल के अंत तक वैज्ञानिकों को एक ऐसा फल मिलेगा जो कि इंसानी शरीर के बूढ़े होने से रोक सकेगा और लोगों की आयु बहुत लंबी होगी। 22 नवंबर, 2023 को जेनेटिक इंजीनियरिंग को पब्लिक किया जाएगा, जिससे आप अपने बच्चे को कस्टमाइज कर सकते हैं। एनो अलारिक का दावा हैं कि 28 दिसंबर, 2023 को वैज्ञानिक अंडरग्राउंड एक नया फल खोजने वाले हैं, जो उम्र बढ़ने को धीमा कर देगा। इस एस्ट्रम कहा जाता है, यह आपके जीवनकाल को 200 साल तक बढ़ा देता है,
ये भी जानिए..................
और आप उनमें से केवल 5 ही खा सकते हैं। इसके बाद 9 फरवरी, 2024 को एक गेंद जिस टाइम स्फीयर कहा जाता है, वह गीजा के महान पिरामिड के शीर्ष पर दिखाई देगी। फिर मार्च 16, 2024 को एक बहुत प्रसिद्ध सेलिब्रिटी खुलासा करेगा कि उसेने अपने निधन की झूठी कहानी गढ़ी थी। उम्मीद है कि यह आप सभी को साबित कर देगा कि मैं वास्तव में एक असली समय यात्री हूं। हालांकि आखिर में एक अजीब सा दावा करते हुए कहा कि 47 आ रहे हैं। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि ये क्या है। टिकटॉक यूजर्स ने इस वीडियो पर ढेरों कमेंट किए। किसी ने उस खास फल को हासिल करने की इच्छा जाहिर की, तब किसी ने कहा कितना मजा आए अगर ये सब बिल्कुल सच हो।