- शिवराज बोले- कमलनाथ ने बनाई कांग्रेस के, दशहरे से पहले ही जल रहे पुतले

शिवराज बोले-  कमलनाथ ने बनाई कांग्रेस के, दशहरे से पहले ही जल रहे पुतले

भोपाल ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम वादे नहीं, हम काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं, वो बता रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी रोज झूठे वादे करते हैं, कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं यह दूसरा महाझूठ पत्र तो ले आए पहले वचन पत्र का क्या हुआ। कांग्रेसी महाझूठ पत्र निकाल रहे हैं, मध्यप्रदेश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी।

कॉन्ग्रेसियों ने फूँका दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का पुतला: MP में मतदान से पहले  ही पार्टी में कलह | mp election 2023 revolt in congress after release of  list of candidates

सीएम ने कांग्रेस की गुटबाजी पर हमला बोलते हुए कहा कि समझ में नहीं आता मध्य प्रदेश में किसकी कांग्रेस है। यह कांग्रेस सोनिया गांधी की है या मल्लिकार्जुन खरगे की है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस के हो गई है। वही सर्वे कर रहे हैं। वही टिकट बांट रहे हैं, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले जला रहे हैं। दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं। सीएम ने कहा कि जैसे शिवसेना महाराष्ट्र में दो हिस्सों में बट गई वैसे ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस दो हिस्सों में बट गई। कमलनाथ ने तो इंडी गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया। ना गठबंधन का कोई भविष्य है और ना ही कांग्रेस का कोई भविष्य है।

ये भी जानिए...................

cm बोले- bjp का महाविजय अभियान छिंदवाड़ा से होगा शुरू:कांग्रेस और कमलनाथ का  राजनीतिक अंत भी गाड़ के पूरा करेंगे, कमलनाथ ने किया पलटवार, देखे video
काम में जुट गया हूं
भाजपा की सूची पर शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने टिकटों का वितरण कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम स्वर्णिम, समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए काम करेंगे। मध्य प्रदेश को देश के तीन प्रमुख राज्यों की अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए हम काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से 25-26 दिन हम सब कार्यकर्ता दिन-रात काम करने में जुटेंगे। जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की महाविजय सुनिश्चित करेंगे। मैं भी काम में जुट गया हूं। कार्यकर्ता साथी और हमारा सम्पूर्ण नेतृत्व भी काम में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष वी.डी शर्मा के  मार्गदर्शन में पूरी टीम काम कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम भारी विजय इस चुनाव में प्राप्त करेंगे।
war on poll promises shivraj singh chouhan raised questions and kamal nath  replied - कांग्रेस के पिछले चुनावी वादों पर शिवराज ने छेड़ा संग्राम, उठाए  सवाल तो कमलनाथ ने यूं दिया ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag