- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा…

 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान – आप

Punjab CM Bhagwant Mann Chhattisgarh Visit Schedule Update | AAP Star  Campaigner | 29 को कवर्धा और बिलासपुर; 30 को भानुप्रतापपुर में करेंगे AAP  प्रत्याशी के लिए प्रचार - Dainik Bhaskar
रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वो 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 29 अक्टूबर को भगवंत कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और बिलासपुर से प्रत्याशी उज्वला कराडे के समर्थन में प्रचार करेंगे। जबकि 30 अक्टूबर को कांकेर के भानुप्रतापपुर जाएंगे। यहां वो भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे। आम आदमी ने एक बयान जारी करते हुए ये सूचना दी है।
छत्तीसगढ़ में पंजाब CM भगवंत मान की हुंकार, लोगों से किए ये वायदे - punjab  cm bhagwant mann s roar in chhattisgarh-mobile
आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक भगवंत मान के दौरे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो विकास के काम किए हैं, उससे छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भगवंत मान साहब की लोकप्रियता बढ़ी है। यही वजह है, छत्तीसगढ़ में भी उनके चुनावी कार्यक्रम कराने को लेकर प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भगवंत मान साहब के कार्यक्रम कराने का आमंत्रण आ रहा है। जिसे पार्टी की छत्तीसगढ़ की इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। हमारा प्रयास है, प्रदेश कब अलग-अलग क्षेत्रों में भगवंत मान साहब की अधिक से अधिक सभाएं हों।
ये भी जानिए...........
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, कोमल हुपेंडी के  समर्थन में करेंगे प्रचार » Chhattisgarh Watch
आम आदमी पार्टी ने ये भी बताया कि भगवंत मान के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी संजीव झा 26 अक्टूबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। वो उन सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां भगवंत मान का कार्यक्रम तय हुआ है। भगवंत मान का ये चुनावी कार्यक्रम सफल हो , इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी के चुनाव प्रचार समिति भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।

पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा तोहफा, सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को मिलेगा  5 लाख रुपये का फंड - Punjab cm bhagwant mann announced 5 lakh fund will be  given to

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag