-
जगजीत सिंह बयान पर लवप्रीत सिंह व उसके मौसा समेत 5 लोगों के खिलाफ केस
फगवाड़ा । फगवाड़ा के गांव नारंगशाहपुर में दशहरे पर हुए गोलीकांड में जगजीत सिंह गंभीर घायल को लेकर कई खुलासे हुए हैं। यह मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस ने पीड़ित जगजीत सिंह बयान के आधार पर उसके मामा के पोते लवप्रीत सिंह सदर बंगा और उसके मौसा हरदीप सिंह समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है और उससे पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे है।
जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि लवप्रीत सिंह उसके मामा का पोता है और उसपर हुए जानलेवा हमले में आरोपी हरदीप सिंह ने लवप्रीत सिंह को असला और गोली सिक्का दिया है। इससे पहले भी वह हमलावरों को उसके घर भेजता रहा है। जगजीत सिंह ने बताया कि दशहरा पर उसके घर में लवप्रीत सिंह अपने हाथ में पिस्तौल थामे आया था
उसके साथ करीब आधा दर्जन साथी भी थे जिनको वह पहचान सकता है। आरोपी लवप्रीत सिंह ने उस पर एक के बाद 6 राऊंड फायरिंग की। इसी दौरान उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से प्रहार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। फायरिंग से गोलियां उसकी टांगों पर लगी। उसने शोर मचाया तो गांव वाले एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से 32 बोर पिस्तौल की 3 गोलियों के खाली खोल मिले हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!