-
पीएम मोदी ने कहा- मेरे सामने लघु भारत का स्वरुप दिख रहा है
अहमदाबार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आने वाले 25 साल भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। इसी अवधि में हमें भारत को समृद्ध और विकसित बनाना है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित उन्होंने कहा- आप सभी युवाओं का जांबाजों का ये उत्साह राष्ट्रीय एकता दिवस की बहुत बड़ी ताकत है। एक तरह से मेरे सामने लघु भारत का स्वरूप दिख रहा है। राज्य अलग है, भाषा अलग है, परंपरा अलग है, लेकिन यहां मौजूद हर व्यक्ति एकता की मजबूत डोर से जुड़ा हुआ है।
मोदी ने कहा, जैसे 15 अगस्त हमारी स्वतंत्रता के उत्सव का, 26 जनवरी हमारे गणतंत्र के जयघोष का दिवस है, उसी तरह 31 अक्टूबर का ये दिन देश के कोने-कोने में राष्ट्रीयता के संचार का पर्व बन गया है। नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनिया भारत की सराहना कर रही है। हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर गर्व है। हमें गर्व है कि जब दुनिया युद्ध और अन्य संकटों का सामना कर रही है, तब भी हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। हमें गर्व है कि हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने वाले हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!