-
मथुरा में ब्रजरज उत्सव 2 सप्ताह तक चलेगा, हेमामालिनी मीराबाई होंगी
मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद 14 नवंबर से 2 सप्ताह तक चलने वाले ब्रजरज उत्सव का आयोजन करेगी। इस बार यह उत्सव कृष्णभक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती पर आयोजित किया जा रहा है। नृत्य नाटिका का आयोजन इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें फिल्म अभिनेत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमामालिनी मीराबाई के किरदार में दिखेंगी।
परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से हर साल आयोजित होने वाला ब्रजरज उत्सव मथुरा ही नहीं आसपास के जिलों के कलाकारों के लिए बड़ा मंच प्रदान करता है। इस वर्ष ब्रजरज उत्सव दीपावली के बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जो कि कृष्ण भक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले यह उत्सव 11 दिन का होता था लेकिन अब यह उत्सव 14 दिन तक होगा और इसके कलाकारों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस वर्ष ब्रजरज उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण हेमामालिनी की टीम द्वारा मीराबाई की थीम पर नृत्य नाटिका की वह प्रस्तुति होगी। जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मीराबाई के समर्पण, भक्ति और विरह को अपनी भाव-भंगिमाओं से प्रदर्शित करेंगी। यह कार्यक्रम 17 नवंबर को होगा। ब्रजरज उत्सव का आयोजन मुख्यतः रेलवे के मैदान पर किया जाएगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!