कोरबा / छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा, जिसका फायदा पार्टी को मिला। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती आंकडों में ही बीजेपी को बहुमत मिलने की कयास लगाई जा रही थी। जो धरातल पर भी सठीक बैठा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 54 सीट पर काबिज किया तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सीटों में से एक कोरबा सीट पर भी लोगों की नजरे थी क्योंकि यहां पर राजस्व मंत्री जयसिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन चुनाव लड़ रहे थे। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने 25,629 वोट से जीत हासिल करने के बाद लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस जीत के लिए मैं कोरबा विधानसभा सहित पुरे प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। ये सबके आशीर्वाद से संभव हुआ है। कोरबा विधानसभा की जनता, प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं ने ये चुनाव जीताया हैं। मैं कोरबा की जनता के लिए जितना भी करूं फिर भी उनका ये ऋण नहीं चुका पाउंगा। मंत्री पद के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं, अभी जीत कर आया हूं पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी निभाऊंगा।