- संघठन विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण पर लिए गए विभिन्न निर्णय
भिण्ड। नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउंडेशन द्वारा कल गौरी सरोवर किनारे स्थित श्री अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा दिसंबर माह की बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव राघव उपाध्याय ने बताया की संगठन के कार्य संचालन हेतु सर्वाधिक आवश्यक है संगठन के सदस्यों का संघठन के क्रिया कलापों नियमित सक्रिय होना ,तथा संघठन में अपने कर्तव्य का निर्वाह करना। इसी के अनुसार श्री अर्धनारीश्वर मंदिर में सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों की बैठक की गई बैठक में पर्यावरण, शिक्षा तथा प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित कार्यों में क्या प्रगति हुई है तथा भविष्य में हमारे संगठन के कार्यों की गति बढ़ाने के लिए और क्या रचनात्मक कार्य किये जा सकते हैं। राघव उपाध्याय ने यह भी कहा कि संगठन में नवागत युवा शक्ति भी हमारे कार्य से जुड़ने के लिए उत्साहित है, नए सदस्यों का सभी ने हार्दिक अभिनंदन किया है और मिलकर उद्देश्य की सफलता के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया। वही संगठन के पदाधिकारी आशुतोष शर्मा गुरूदास ने विस्तार से संगठन के उद्देश्यों को नवीन सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया और उन्होंने समाज में तेजी से घटते नैतिक सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्य, तथा विनष्ट होते पर्यावरण को बचाने के लिए प्रभावी और संकल्प बद्ध ढंग से कार्य करने में सभी युवाओं से सहयोग का आवाहन किया, जिसके साथ-साथ उन्होंने नवीन सदस्यों के समक्ष संगठन द्वारा अभी तक किए गए कार्यों को भी प्रस्तुत किया। संगठन के युवा पदाधिकारी सोनू बघेल ने भी युवाओं को संगठन के साथ मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संगठन की बैठक में उपस्थित सदस्य सोनू बघेल, विकास यादव, हिमांशु जादौन, आयुष सक्सेना, उमाशंकर शर्मा, प्रशांत त्रिपाठी,जल सिंह राजावत, गंभीर बघेल, अमन सिंह भदोरिया, शिव शिवहरे, आदित्य सिंह भदोरिया, हर्ष सिंह भदोरिया, आशु बघेल, आदि उपस्थित रहे।