नई दिल्ली । महाराष्ट्र के कई जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), जूनियर क्लर्क और चपरासी सहित पदों के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक भर्ती अधिसूचना निकाली है। इसमें योग्य उम्मीदवारों को 18 दिसंबर 2023 तक अपने आवेदन जमा करने होंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट की ऑफशियल वेबसाइट पर आवेदन देने को कहा गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2023: रिक्तियों में कुल 4629 पद खाली हैं, जिनमे से जूनियर क्लर्क के 2795 पद खाली हैं,
चपरासी के 1266 और स्टेनोग्राफर के 568 पद रिक्त हैं। पात्र उम्मीदवारों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। जहां तक चयन प्रक्रिया की बात है तो बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2023 के लिए चयन/नियुक्तियां सभी परीक्षाओं और साक्षात्कार राउंड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उबॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती हैं।