- नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स

नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स


-कूदे शख्स के हाथ में था टियर गैस कंटनर 



नई दिल्ली,। नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला आज सामने आया है। लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में कूद गए। कूदे शख्स के हाथ में एक गैस कंटनर भी था, जिससे गैस रिसी और संसद में धुंआ होता देखा गया। कूदे शख्स को ने पकड़ कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सुरक्षा में चूक और हंगामें के बीच सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

Lok Sabha की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा  से कूदे 2 लोग - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज बुधवार 13 दिसंबर को संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन ही नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में छलांग लगा दी। इन दो शख्स में से एक के हाथ में एग गैस कंटेनर भी था, जिससे गैस रिसने के कारण सदन में धुंआ होता हुआ दिखाई दिया है। यह सदन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है, क्योंकि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सीधे सदन में कूदे थे। सदन में कूदने के बाद ये शख्स टेबलों पर यहां-वहां भागते नजर आए, जिन्हें बाद में सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इस घटना को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
Lok Sabha की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा  से कूदे 2 लोग - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

ये भी जानिए..........

- अफवाहों में न आएं ओल्ड पेंशन स्कीम की नहीं होगी वापसी

Lok Sabha की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा  से कूदे 2 लोग - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताने वाले दोनों लोग लोकसभा में विजिटर पास लेकर घुसे थे। उनमें से एक का नाम सागर बताया गया है। इन दोनों के पास सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास होने की बात कही जा रही है। सांसद दानिश का कहना था कि दोनों ही शख्स मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे। वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया था और फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। यह सदन की सुरक्षा में गंभीर चूक इसलिए भी है क्योंकि आज ही के दिन 2001 में संसद भवन में हुए आतंकी हमले की बरसी मनाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

Lok Sabha की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा  से कूदे 2 लोग - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag