- लखेरापुरा से आज निकलेगी भव्य राम बरात

लखेरापुरा से आज निकलेगी भव्य राम बरात


अयोध्यावासी वैश्य समाज ने किया राम विवाहोत्सव का आयोजन 


 भोपाल । राजधानी के अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से विवाह पंचमी के अवसर पर लखेरापुरा से आज भव्य राम बरात निकाली जाएगी। वैश्य समाज द्वारा राम विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव के तहत शनिवार को भगवान की हल्दी और मेहंदी रस्म हुई। माता सीता को महिलाओं द्वारा हल्दी लगाई गई और भजन की प्रस्तुती दी गई। रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। समाज के अशोक गुप्ता ने बताया कि रविवार को निकलने वाली राम बारात के लिए कार्ड बांटे जा चुके हैं और तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Ram procession used to go out in Ramlila in Navratri, Ramlila stopped |  नवरात्र में रामलीला में निकलती थी राम बारात, रामलीला बंद हुई लेकिन आज भी  जारी है राम बारात की

 

रविवार को बरात निकाली जाएगी। किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर डांस नहीं किया जाएगा। बरात में सिर्फ सादगी के साथ धार्मिक गीतों परंपरागत नृत्य होंगे। इसी प्रकार बारात में महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल होंगी। इस बारात में छह रथ रहेंगे। इसके साथ ही अयोध्या मंदिर की झांकी तैयार करने का भी प्रयास चल रहा है। 

 

ये भी जानिए...................

Ram procession used to go out in Ramlila in Navratri, Ramlila stopped |  नवरात्र में रामलीला में निकलती थी राम बारात, रामलीला बंद हुई लेकिन आज भी  जारी है राम बारात की

- छाए रहेंगे बादल, होने लगेगी दिन के तापमान में वृद्धि

यह बारात लखेरापुरा से होते हुए भवानी मंदिर सोमवारा, जनकपुरी जुमेराती, मंगलवारा, इतवारा, चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी यहां राम विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विवाह समारोह में विश्वामित्र के रूप में गुफा मंदिर के महंत शामिल होंगे। यह राम बारात दोपहर दो बजे लखेरापुरा के श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होगी। इस दौरान सामाजिक सकारात्मक पहल करते हुए समाज के लोगों द्वारा देहदान करने की भी पहल की जाएगी। उधर संभवनाथ जैन मंदिर शिवनगर भानपुर में 15 से 20 जनवरी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया मुनि संस्कार सागर महाराज मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में रविवार दोपहर दोपहर एक बजे से महोत्सव के प्रमुख पात्र का चयन होगा। 

Ram procession used to go out in Ramlila in Navratri, Ramlila stopped |  नवरात्र में रामलीला में निकलती थी राम बारात, रामलीला बंद हुई लेकिन आज भी  जारी है राम बारात की

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag