भोपाल । राजधानी में विवाह पंचमी के अवसर पर भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। इस बारात का आयोजन अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से किया गया था। बारात राजधानी के पुराने शहर लखेरापुरा से प्रारंभ हुई, जिसमें बडी संख्या में श्रदधालु शामिल हुए। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। परंपरागत राम बारात निकाली गई। इसमें महिलाएं कलश लेकर चलीं। राम बरात का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। सादगी के साथ धार्मिक गीतों परंपरागत नृत्य हुए। श्रद्धालु ध्वज लेकर श्री राम बरात में शालि हुए।
जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सामाजिक सकारात्मक पहल करते हुए समाज के लोगों द्वारा देहदान करने की अपील की गई। राम बरात देखने शहरभर से लोग पहुंचे। माता सीता ने राम को वरमाला पहनाई। भगवान राम को भी माला पहनाई। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर व फूलों की वर्षा कर विवाह कराया।यह बरात लखेरापुरा से होते हुए भवानी मंदिर सोमवारा, जनकपुरी जुमेराती, मंगलवारा, इतवारा, चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां राम विवाहोत्सव का आयोजन हुआ। विश्वामित्र गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास बने।