- भाजपा ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला

भाजपा ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला


राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कल्याण बनर्जी ने किया देश की 140 करोड़ जनता का अपमान-अशोक नायक


- पुतला दहन करते भाजपाई।

शाजापुर। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Mp News:bjp ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद का पुतला जलाया, वीडी बोले- राहुल  और सोनिया गांधी देश से माफी मांगे - Mp News: Bjp's Protest Against  Trinamool Congress Mp, Kailash ...

 

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने गुरुवार को शाजापुर बस स्टेंड चौराहे पर शाम 4 बजे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के पुतला दहन पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होने कहा कि उपराष्ट्रपति के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उप राष्ट्रपति की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो जो कैमरे के सामने एक महिला विधायक के गाल खींचकर अभद्रता करने में संकोच नहीं करते, परंतु अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं।

 

ये भी जानिए..........

Mp News:bjp ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद का पुतला जलाया, वीडी बोले- राहुल  और सोनिया गांधी देश से माफी मांगे - Mp News: Bjp's Protest Against  Trinamool Congress Mp, Kailash ...

- जीतू पटवारी के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से रोशन पुरा चौराहे पर होगा धरना-प्रदर्शन

 वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है। इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। सांसद का पुतला दहन के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवशी, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, नवीन राठौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, शीतल भावसार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mp News:bjp ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद का पुतला जलाया, वीडी बोले- राहुल  और सोनिया गांधी देश से माफी मांगे - Mp News: Bjp's Protest Against  Trinamool Congress Mp, Kailash ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag