रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलाकारों ने गोबर की चटाई बनाई है। 11 महीने की कड़ी मेहनत के बाद यह चटाई तैयार की गई है। इसे बनाने वाले ने कहा कि गोबर की कालीन, चरक ऋषि की चरक चटाई है। इसका शास्त्रों में वर्णन है। हमने उसे ही बनाने की कोशिश की है। इसे बनाने में काफी समय लगा है। 54 कारीगरों ने मिलकर इसे 11 महीने में तैयार किया है।
इसे बनाने में बहुत सारे स्किल्ड कारीगर भी लगे जो बांस की चटाई बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें हमारे गौशाला के कर्मचारी भी लगे हैं। इसे बनाने में हमारे लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ी है। मनोहर गौशाला खैरागढ़ में स्थित है। यह रायपुर से 80 किमी दूर है। गौसंचाल ने बताया कि यह चटाई पूरी तरह से गौमूत्र और गोबर से निर्मित है। हम गौशाला में गोबर के दीपक और गणपति जी को भी बनाते हैं। चटाई बनकर तैयार है और उन्हें जल्द ही कुरियर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सौम्या कामधेनु गाय के गोबर से बना है। गौशाला संचालक ने इसे बनाने की पूरी विधि बनाई है। इस चटाई में आरोग्य के देव विराजमान हैं। इससे कई रोगों का निराकरण भी होगा। गौरतलब है कि गोबर से बनी यह चटाई देखने में बहुत खूबसूरत है। गौशाला के संचालक ने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी मांग बढ़ेगी। हम ज्यादा आसानी से इसे बना सकेंगे।